Haryana SIR List Download : हरियाणा SIR लिस्ट डाउनलोड करें और अपना नाम चेक करें

WhatsApp Group Join Now
Fast Update WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Haryana SIR List Download : हरियाणा SIR लिस्ट डाउनलोड करें और अपना नाम चेक करें

 

Haryana SIR List Download : इस लेख में आपको हरियाणा में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए वोटर लिस्ट में सुधार व विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025-26 के अंतर्गत 31 जुलाई 2026 को प्रारंभिक मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) प्रकाशित कर दी गई है। जिसको आप घर बैठे डाउनलोड कर पाएंगे। यदि आप हरियाणा के निवासी हैं और आपकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, तो यह आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण सूचना है। इस सूची में अपना नाम अवश्य जांचें, क्योंकि यही सूची आगे चलकर अंतिम मतदाता सूची का आधार बनेगी।

In this article, you will learn about the preliminary voter list (Draft Electoral Roll) published on July 31, 2026, as part of the 2025-26 Special Intensive Revision Campaign for the upcoming elections in Haryana. You will be able to download it from the comfort of your home. If you are a resident of Haryana and are 18 years of age or older, this is very important information for you. Be sure to check your name on this list, as this list will later form the basis of the final voter list.

हरियाणा प्रारंभिक मतदाता सूची 2026 जारी : तुरंत करें अपना नाम चेक, गलती मिलने पर ऐसे करें सुधार

Haryana SIR List Download

यदि आपका नाम पहले से मतदाता सूची में मौजूद है और सभी जानकारी सही दर्ज है, तो आपको किसी प्रकार की कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन यदि आपका नाम सूची में नहीं है, किसी प्रकार की त्रुटि है या आपके विवरण में बदलाव की आवश्यकता है, तो निर्धारित समय के भीतर आवेदन करना जरूरी होगा।

मुख्य बिंदु एक नजर में
प्रारंभिक मतदाता सूची जारी31 जुलाई 2026
नाम छूटने पर आवेदनफॉर्म-6
जानकारी में सुधारफॉर्म-8
दावा एवं आपत्ति की अंतिम तिथि30 अगस्त 2026
सहायता के लिए हेल्पलाइन : 1950

 

प्रारंभिक मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) क्यों है महत्वपूर्ण?

प्रारंभिक मतदाता सूची का उद्देश्य सभी नागरिकों को यह अवसर देना है कि वे अपने नाम, पता, आयु, फोटो या अन्य विवरणों की जांच कर सकें। यदि कोई त्रुटि रह गई हो या किसी पात्र नागरिक का नाम छूट गया हो, तो उसे समय रहते ठीक कराया जा सकता है। इससे अंतिम मतदाता सूची अधिक सटीक और पारदर्शी बनती है और वोटर लिस्ट में त्रुटी होने की संभावना कम होती है।

खुद से अपना नाम कैसे जांचें?

मतदाता सूची में नाम जांचना अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। आप संबंधित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या अधिकृत चुनाव कार्यालय के माध्यम से अपना नाम देख सकते हैं। यदि आपका नाम सूची में सही तरीके से दिखाई देता है, तो आपको आगे किसी प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होगी।

इस लेख के नीचे भी आपको आपके नाम जाच के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा रखा है। 

यदि आपका नाम छूट गया है तो क्या करें?

अगर आपका नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप आवश्यक दस्तावेजों और घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर नया नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। समय पर आवेदन करने से आपका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जा सकता है।

यदि आपकी जानकारी गलत है तो क्या करें?

यदि आपके नाम की स्पेलिंग, पता, आयु, फोटो या अन्य किसी जानकारी में त्रुटि है, तो आप फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सही जानकारी दर्ज होना भविष्य में मतदान और अन्य चुनावी प्रक्रियाओं के लिए बेहद आवश्यक है।


(Draft Electoral Roll) प्रारंभिक मतदाता सूची के दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि

(Draft Electoral Roll) प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद नागरिकों को दावा और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। इसके लिए 30 अगस्त 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द अपने दस्तावेजों की जांच करें और आवश्यकता होने पर आवेदन अवश्य करें।

ऑनलाइन सुविधा और हेल्पलाइन

मतदाता सेवाओं को आसान बनाने के लिए ECINET App का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा यदि किसी प्रकार की जानकारी या सहायता की आवश्यकता हो, तो निर्वाचन विभाग की 1950 हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है। अपने जिले के निर्वाचन अधिकारी (DEO) या निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) कार्यालय से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

सभी मतदाता के लिए जरुरी सुचना

मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपका नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज हो। यदि कोई त्रुटि मिले या नाम शामिल न हो, तो समय रहते आवश्यक फॉर्म भरकर आवेदन करें। एक छोटी-सी सावधानी भविष्य में आपको मतदान के अधिकार से वंचित होने से बचा सकती है।

Important Link

Haryana SIR Draft ASDD List (Deleted Names List)ASDD List
Haryana SIR Draft List Link-1Check Link
Haryana SIR Draft List Link-2Check Link
SIR Draft List Check Link-3 (ECI APP)Check Link
Haryana SIR Draft List 2026 NoticeClick Here
Haryana ECI Official WebsiteClick Here
Election Commission Official WebsiteECI Website

Leave a Comment